फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों का संचालन बंद, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
जानसठ में बस न मिलने की वजह से अन्य वाहनों पर जाते यात्री। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। रोडवेज डिपो की बसों के अलावा प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। यात्रियों को अन्य वाहनों पर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू पूर्णतया सफल रहा था। जनता कर्फ्यू को लेकर सड़कों पर रोडवेज डिपो और प्राइवेट बसों का भी संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार को भी इन बसों का संचालन बंद ही रहा। पानीपत खटीमा राजमार्ग और मीरापुर से जानसठ और जानसठ से खतौली मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का भी संचालन नहीं हो सका। जिस कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। यात्री बस अड्डों पर खड़े होकर अन्य वाहनों के इंतजार में खड़े रहे। वाहनों की व्यवस्था नहीं होने से कई यात्री अपने घरों को वापस लौट गए। वहीं अन्य वाहनों के मिलने पर यात्रियों को अपनी जान को जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र, संदीप, कुलदीप आदि ने बताया कि उनको मेरठ में अपनी रिश्तेदारी में जरूरी काम से जाना था। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर मेरठ में लॉकडाउन कर दिया है। जिस कारण रोडवेज डिपो की बस और प्राइवेट बसों का संचालन भी बंद है। इसलिए वे मेरठ नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें