फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर ही बना दिए बस अड्डे

विज्ञापन
नगर के महावीर चौक पर खड़ी बसें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखाई है। अवैध बस अड्डे चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिले में शहर से लेकर देहात तक ऐसी कई जगह है, जहां पर डग्गामार वाहनों, निजी और सरकारी बसों का संचालन सड़क से ही किया जा रहा है। हादसे भी हुए, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर खड़ी की जा रही रोडवेज
रोडवेज बसों को रेलवे रोड पर खड़ा कर संचालन किया जा रहा है। इनमें दिल्ली-देहरादून मार्ग की बसें है। मेरठ की बसों का संचालन भी यहीं से किया जा रहा है। पहले यह बसें रोडवेज स्टैंड के सामने एसएसपी आवास के पास खड़ी होती थी, लेकिन बाद में इनका स्थान बदल दिया गया। अब बसों को मुख्य रेलवे रोड पर खड़ा किया जाता है। बसों के स्टैंड तक नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ती है।
महावीर चौक पर खड़ी की जा रही बसें
शहर के महावीर चौक पर बसों को काफी देर तक रोककर रखा जाती है। मेरठ जाने वाली अनुबंधित बसों को यहां रोककर सवारियां बैठाई जाती है। इसके अलावा ई-रिक्शा के कारण भी यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

शाहपुर में बस स्टैंड ही नहीं
शाहपुर कसबे में बस स्टैंड नही है । जिसके चलते रोडवेज बस व डग्गामार वाहन कस्बे की पुलिस चौकी के पास ही रुककर सवारियां उतारते व चढ़ाते है । इसके अलावा अन्य वाहन भी सडक़ किनारे खड़े रहते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं।
खतौली में जानसठ तिराहे पर अवैध अड्डा
खतौली में मीरापुर मार्ग पर जानसठ अड्डा तिराहे पर खड़ी बस अवैध बस स्टैंड बना हुआ है। जानसठ रोड पर अवैध बस अड्डा बनाकर बसें खड़ी की जाती है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बसें अवैध रूप से खड़ी रहती है।
हाईवे किनारे खड़े वाहनों से हादसे
जिले में दिल्ली-देहरादून, पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहनों को खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें