फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिसौली से ऋषिकेश के लिए शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र मुखिया ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के दस से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को नई आबादी स्थित नाले के पुल से बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई। यह बस रोजाना सुबह सात बजे सिसौली से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगी। शाम के समय यह बस वापस सिसौली रूकेगी। मुखिया ने बताया कि बस सेवा से भौरा खुर्द, अलावलपुर माजरा, खेड़ी सूंडियान, अटाली, चरौली नवादा, सावटू, बुड़ीना कलां समेत क्षेत्र के दस से अधिक गांव के लोगों को लाभ होगा। इस मौके पर रोहताश सिंह, सहदेव सिंह, मनोज पेवदी, बालेश्वर मित्तल, नरेश कुमार, राकेश कुमार, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें