फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बस ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर दादा की मौत, पोता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। खेत से लौट रहे गांव रहकड़ा निवासी किसान ओमकार शर्मा (58) की भैंसा बुग्गी में बस चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान व उसका पोता घायल हो गए। किसान की मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी ओमकार शर्मा खेतों में गन्ना छिलाई करने गए थे, उनके साथ उनका पोता देव (10) भी गया था। गन्ना छीलने के बाद भैसा बुग्गी पर चारा रख कर दोनों बाबा पोता घर लौट रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर गांव की रहकड़ा पुलिया के निकट पहुंचे तो बस चालक ने उनकी भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाबा और पोता दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले जाया गया। शाम को किसान ओमकार शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोते देव का उपचार जारी है। बस चालक बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें