फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बाइक सवार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल बदमाश रिजवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

पुलिस ने जानसठ क्षेत्र में गढ़ी-तिसंग मार्ग पर एक बाइक सवार बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश पर मेरठ और गाजियाबाद जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

रविवार की देर रात गढ़ी-तिसंग मार्ग पर पुलिस को चेकिंग के दौरान अहरोरा पुलिया के पास बाइक सवार दो युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दूसरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि घायल हुआ बदमाश रिजवान पुत्र इकराम निवासी बुगरासी जिला बुलंदशहर है। हाल में वह गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्ठा में रहता है।
विज्ञापन


रिजवान पर गाजियाबाद और मेरठ जनपदों में लूट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा , कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। सीओ धनंजय कुशवाह ने भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर बदमाश के संबंध में जानकारी ली। पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें