फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कबड्डी में छा गया बुलंदशहर, बालिका वर्ग में हापुड़ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्या भारती की प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

- अंडर-14 बालक वर्ग में बुलंदशहर ए, अंडर-17 में धामपुर की टीम जीत



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती की 35वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में बुलंदशहर ए पहले और बुलंदशहर बी टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में बुलंदशहर ने हापुड़ को फाइनल में पराजित कर खिताब जीत लिया।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। अंडर-19 बालक वर्ग में भी बुलंदशहर ए पहले और बुलंदशहर बी टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में धामपुर पहले और बुलंदशहर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खेल संयोजक नीरज सोम ने बताया कि सभी विजयी खिलाडिय़ों को अंतिम दिन ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक उपेंद्र शर्मा, प्रांतीय खेल संयोजक नीरज सोम, सहप्रांत खेल संयोजक पंकज कुमार, रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, विक्रांत तोमर, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, नितिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें