फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों में वेदपाल और नौजवानों में पंकज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों में वेदपाल और नौजवानों में पंकज प्रथम
विज्ञापन

देवबंद। रणखंडी गांव में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवकों ही नहीं बुजुर्गों ने भी दौड़ में खूब दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसलिए हमें खेलों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान बुजुर्गों की दौड़ में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें वेदपाल प्रथम, शीशपाल द्वितीय और कुंवरपाल तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय चरण में 18 से 40 वर्ष के युवकों ने भाग लिया। इसमें पंकज प्रथम, अरविंद द्वितीय और रामवीर तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हर्ष राणा, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, रणधीर, शेर सिंह राणा, ओमपाल सिंह, नर सिंह, बनी सिंह, मांगेराम, संजू, दलबीर, चंद्रपाल, विकास, हनी और अरुण राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें