फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुट्टू के आटा का नमूना लिया, परिवार की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के बसी खुर्द में कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के सदस्य बीमार पड़ने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान से आटे का नमूना लिया। बीमार परिवार के सदस्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने बुढ़ाना के किरयाना स्टोर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह प्रतिष्ठान नदी मंदिर सड़क पर स्थित है। दुकान बंद पाए जाने पर खाद्य कारोबारकर्ता संदीप कुमार जैन को उनके निवास स्थान से बुलाया गया।
जैन की उपस्थिति में और जनता के स्वतंत्र गवाहों के सामने दुकान को पुनः खुलवाया गया। निरीक्षण के दौरान कुट्टू के आटे का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। यह नमूना आटे की निम्न गुणवत्ता और मिलावट के संदेह के आधार पर लिया गया है। साथ ही, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और अन्य कमियों के सुधार के लिए सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति भी की गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बीमार परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की। चिकित्सकों ने बताया कि सभी सदस्य अब पूरी तरह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें