फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का अति पिछड़ों पर दांव, 15 दिन में बदले दो जिलाध्यक्ष

Mon, 29 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मायावती - फोटो : SELF
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने 15 दिन में ही जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने शिवकुमार कश्यप को हटाकर उनके स्थान पर रामनिवास पाल को पार्टी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। शिव कुमार कश्यप को शामली जिले का प्रभारी बनाया गया है।       
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष मायावती ने जिले में पार्टी में एक बार फिर फेरबदल कर दिया है। 15 दिन पहले कमल गौतम को हटाकर शिव कुमार कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। अब शिवकुमार कश्यप को हटाकर रामनिवास पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रामनिवास पाल पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

जोन इंचार्ज नरेश गौतम और महिपाल माजरा ने जारी पत्र में जानकारी दी है कि रामनिवास पाल को जिलाध्यक्ष बनाने के साथ जिला प्रभारी ऋषिपाल गौतम, प्रेमचंद गौतम और कमल गौतम को बनाया गया। इसी के साथ ही शामली जिले का प्रभारी पूर्व विधायक अनिल कुमार और जिलाध्यक्ष पद से हटाये गए शिवकुमार कश्यप को बनाया गया है।       
विज्ञापन

  
पार्टी का पिछड़ों पर ही दांव      
बसपा ने कश्यप को हटाकर पाल को जिलाध्यक्ष बनाया है। एक बार फिर पिछड़ों पर ही दांव है। राम निवास पाल लंबे समय से पार्टी में हैं और तजुर्बेकार हैं, इसी कारण उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी दलितों के साथ एक बार फिर अति पिछड़ों को जोड़ने की ही मुहिम चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें