फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसपा ने घोषित की विधानसभा कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बसपा ने जिले की प्रत्येक विधानसभा की कमेटी गठित कर दी है। जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम ने बताया कि कार्यकर्ताओं को साल 2007 की तरह ही 2027 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया गया।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा के प्रभारी जगपाल सैनी, निर्मल दस और अध्यक्ष उदयवीर सिंह को बनाया गया है। चरथावल विधानसभा प्रभारी अरविंद गौतम, सोमपाल कश्यप को बनाया गया। अध्यक्ष श्रवण कुमार बनाए गए।
विज्ञापन

पुरकाजी विधानसभा प्रभारी आनंद प्रकाश और प्रेमचंद गौतम, अध्यक्ष प्रवीण कुमार बनाए गए। सदर विधानसभा प्रभारी पुष्पांकर पाल और सत्यप्रकाश बनाए गए। वहीं अध्यक्ष डॉ़ राजकुमार को बनाया गया है।
खतौली विधानसभा प्रभारी कुलदीप प्रधान और ब्रह्मदत्त कश्यप को बनाया गया, अध्यक्ष पिंकू को बनाया गया। मीरापुर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र कुमार और ऋषिपाल को बनाया गया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज कुमार को दी गई।
विज्ञापन

जिले की प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा संयोजक भी बनाए गए हैं। जिला प्रभारी श्रीपाल और सतीश कुमार रवि ने बताया कि कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें