अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों ने लापरवाही की है। कौशल विकास मंत्री ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए। बीएसए ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षामित्र रणवीर का वेतन रोका गया है और दो भोजन माताओं को हटा दिया गया है। दो दिन में मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं है।
कपिल देव अग्रवाल ने गोद लिया था स्कूल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिछले दिनों ही इस स्कूल को गोद लिया था। प्रकरण की जानकारी मिलते ही वह पहले अस्पताल और फिर गांव पहुंचे।