फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीएसए निरीक्षण के लिए पहुंचे, गैरहाजिर मिली शिक्षिकाएं

Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बीएसए संदीप कुमार चौहान ने सदर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय वहलना में पांच शिक्षिका अनुपस्थित मिली। गैरहाजिर शिक्षिकाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका सुमन देवी, ईशा गुप्ता, सारिका, प्रियांक्षी और कामिनी चौहान अनुपस्थित मिली। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में स्थिति संतोषजनक मिली। प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा नंबर एक के निरीक्षण के समय बताया गया कि सहायक अध्यापक शाहजेब अख्तर लंबे समय से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी। प्राथमिक विद्यालय नरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय संधावली का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें