फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मन्नत से मिला भाई तो कांवड़ यात्रा पर निकलीं चार बहनें

विज्ञापन
चार बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ तो इस तरह कांवड़ लेकर निकली दिल्ली की मुस्कान
विज्ञापन
- दिल्ली के दक्षिणीपुरी का परिवार कांवड़ लेकर पहुंचा शिव चौक
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। श्रद्धा के पथ पर आस्था और भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। किसी ने मन्नत मांगी है तो किसी की मन की मुराद पूरी हो गई। चार मासूम बहनों को भाई की कलाई मिली तो शिव के दरबार में कांवड़ लेकर गंगाजल चढ़ाने पहुंच गईं। बहनें कहती हैं कि शिव ने हमारी हर मुराद पूरी कर दी।

दिल्ली के दक्षिणीपुरी निवासी मुस्कान अपने करीब एक साल के बेटे को पालने में लेकर शिवालय की ओर बढ़ रही हैं। बुधवार को वह शिव चौक पर पहुंचीं। बेटा पालने में है और चार बेटियां उसके साथ श्रद्धा के पथ पर पैदल ही चल रही हैं। चार मासूम बहनें प्रेरणा, सारिका, शगुन और महक बेहद उत्साहित हैं। वह बताती हैं कि घर में भाई नहीं था। मां हमें बहुत प्यार करती हैं, लेकिन भाई की मन्नत के लिए पूजा पाठ करती थीं। परिवार ने भगवान शिव से मन्नत मांगी कि भाई मिलाा तो कांवड़ लेकर आएंगे। मन की मुराद एक साल पहले शुरू हुई तो फिर पूरा परिवार कांवड़ लेकर आस्था के सफर पर निकल पड़ा। प्रेरणा बताती हैं कि हमें भाई के साथ बेहद खुश हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे के साथ कांवड़ लाया विपिन

बुढ़ाना। गांव खेड़ा हटाना निवासी विपिन ने पुत्र प्राप्ति के लिए भोले भंड़ारी से मन्नत मांगी थी। विपिन ने बताया कि शिव शंकर भगवान की कृपा से उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। पांच वर्षीय बेटे वंश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें