बुढ़ाना। हाइवे पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
कस्बा बुढ़ाना निवासी इमरान (20) पुत्र इसराइल अपनी बहन शबाना के साथ बाइक से गांव जौला जा रहा था। जब वे गांव गढ़ी सखावतपुर में पहुंचे तो बीच चौराहे पर मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोनों भाई-बहन को टक्कर मारी। जिसमें टक्कर लगने से इसराइल की मौके पर मौत हो गई और शबाना घायल हो गई। घायल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां से उसको जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। दूसरी घटना में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जनपद बागपत निवासी यूसुफ (50) पुत्र राशिद व अपने बेटे शाहनुर के साथ बुढ़ाना से बागपत जा रहे थे। गांव मिंड़काली के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने उनको सीएचसी पर भर्ती करवाया। यूसुफ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।