फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हड़ताल करने पर आढ़तियों ने बढ़ाए मजदूरी के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर लकड़ी मंडी में मजदूरी करने वाले सैकड़ों मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

लकड़ी आढ़तियों के मजदूरी बढ़ाने से इंकार करने पर मजदूरों ने काम पर नहीं आने की चेतावनी दी है, जिस पर 2 रुपये प्रति कुंतल मजदूरी बढ़ा दी है। इस पर मजदूर काम पर लौट गए। पुरकाजी लक्सर हाइवे पर लकड़ी की दर्जनों आढ़त हैं। इन पर सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। इन्हें 10 रुपये प्रति कुंतल मजदूरी मिलती है। शनिवार को मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल कर मजदूरी बढ़ाने की मांग की। कुछ लकड़ी आढ़तियों के मजदूरी बढ़ाने से इंकार करने पर मजदूरों ने काम पर नहीं आने की चेतावनी दी। जिस पर वरिष्ठ लकड़ी व्यापारी भारत भूषण खुल्लर व लकड़ी यूनियन के अध्यक्ष विक्रम राणा, लकड़ी व्यापारी सुनील गोयल, मोहम्मद कल्लू आदि मजदूरों के बीच पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से वार्ता कर मजदूरी में 2 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस पर मजदूर काम पर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें