जानसठ में कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपयों की नगदी चोरी होने पर पीड़ित बैंक का अस्थाई कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
कार का शीशा तोड़कर नगदी उड़ाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। बैंक के अस्थायी कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर चोर एक लाख 90 हजार रुपयों की नगदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर कार में रखी बैंक की चाबी भी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव भलेड़ी निवासी कुलदीप उर्फ दीपू कस्बे के ओबीसी शाखा में अस्थायी कर्मचारी है। कुलदीप ही बैंक का ताला बंद करता है। कुलदीप शाम के समय बैंक का ताला बंद करके अपनी कार में एक लाख 90 हजार रुपये की नगदी व बैंक की चाबी लेकर अपने घर जा रहा था। एसबीआई शाखा से आगे एक दुकान से बच्चों के लिए चाऊमीन खरीदने लगा। कार सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान चोर कार का शीशा तोड़कर उसमें नगदी व बैंक की चाबी चोरी कर ले गए। कुलदीप सामान लेकर वापस कार के पास पहुंचा तो नगदी व चाबी चोरी होने का पता चला।