-विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी में फ्रेशर पार्टी और मेधावी सम्मान समारोह हुआ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी में फ्रेशर पार्टी और मेधावी सम्मान समारोह हुआ, जिसमें एमएससी केमिस्ट्री की मेधावी छात्रा शफक को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशि भारद्वाज, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ कविता वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
एमएससी केमिस्ट्री की मेधावी छात्रा शफक को मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर में टॉप 10 में तृतीय स्थान पाने के लिए प्राचार्या डॉ. कविता वर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शशि भारद्वाज ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा और प्राचार्या डॉ. कविता वर्मा ने छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने पर बल देते हुए आने वाले सत्र के लिए उनका स्वागत किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसमें बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की महक, बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर की प्राची चौहान, बीए फर्स्ट सेमेस्टर की शगुन शर्मा, एमएससी अक्षिता बैंसला मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में रश्मि गौतम, सुलक्षणा आर्य, पारुल, प्रियंका वर्मा, कोमल बैंसला, स्नेहा, साधना सोम, रीना देवी, राधिका का सहयोग रहा।