फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

Wed, 30 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककराला गांव में दो मंजिला मकान बुधवार को भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर काफी ग्रामीण जमा हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दो महिलाओं को मकान के एक हिस्से से सीढ़ी लगाकर निकाला गया।
विज्ञापन

ककराला निवासी कालिम पुत्र कालू ने एक वर्ष पहले दो मंजिला मकान का निर्माण कराया था।

बुधवार दोपहर मकान की छत पर कालिम की अम्मा जैतून, पत्नी अफसाना खाना खा रहे थे।  कालिम और उसकी बेटी गुलफ्शा खाना खाकर आंगन में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया। जैतून और अफसाना एक कमरे में खड़ी रह गईं।

तेज आवास से गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन में दौड़कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सीढ़ी लगाकर जैतून और अफसाना को सुरक्षित निकाला गया। कोई जनहानि न होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही वजह रही कि मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें