फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 नामांकन पत्र खरीदे गए, भाजपा के बागी रण में उतरने को तैयार    

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भी पर्चे दाखिल करने का सूखा रहा। बृहस्पतिवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया। नामांकन पत्र हासिल करने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सभी छह विधानसभा के लिए 36 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र हासिल किए। बीते तीन दिनों में अभी तक कुल 99 पर्चे हासिल किए जा चुके हैं।      
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के शंखनाद होने पर अभी तक केवल बसपा और भाजपा ही जिले की सभी छह विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि सपा की ओर से भी टिकटों का ऐलान हो चुका है, मगर इसी बीच सपा का कांग्रेस से गठबंधन होने और सीटों के बंटवारे का पेंच फंसने कारण घोषित प्रत्याशी भी ऊहापोह की स्थिति में है। इसके अलावा रालोद का भी किसी पार्टी से गठबंधन तय हो हो सका है।

ऐसे में उम्मीदार पूरी तस्वीर साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उम्मीदवार नामांकन की तमाम औपचारिकता पूरी करने में लगे हैं, ताकि नामांकन के दौरान कोई त्रुटि सामने न आए। वैसे भी 25 जनवरी तक पर्चे भरे जाएंगे। इन्हीं कारणों के चलते अभी तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीन दिन बीत जाने पर भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी पर्चे हासिल करने का क्रम जारी रहा। राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और निर्दलीय उम्मीदवार पर्चे हासिल कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा के बागी उम्मीदवारों के अलावा सपा नेताओं ने भी नामांकन पत्र हासिल किए। तीसरे दिन 36 नामांकन प्राप्त किए गए। पहले दिन 27, दूसरे दिन 36 समेत भी तक कुल 99 नामांकन हासिल किए जा चुके हैं।      

खाता न खुल सका, पर्चा वापस किया      
मुजफ्फरनगर। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पर्चे दाखिल होने का खुला खुलने से रह गया। खतौली विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सतपाल बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचा था, मगर नामांकन पत्र में काफी त्रुटियां होने के कारण आरओ ने नामांकन पत्र लौटा दिया, जिस कारण नामांकन पत्र जमा नहीं हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें