फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिरालसी में अकबरगढ़ सर्किल के दोनों नामांकन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना समिति के नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची चस्पा कर दी गई। 37 पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। सोमवार को नामांकन वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बिरालसी गन्ना समिति के अकबरगढ़ सर्किल में दोनों ही प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया,जिस कारण यह सीट फिलहाल खाली रहेगी।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र की बिरालसी गन्ना समिति में जांच के दौरान तकनीकी खामियों के कारण अकबरगढ़ सर्किल के दोनों पर्चे निरस्त हो गए। इस सर्किल पर कोई संचालक नहीं रहेगा। फिलहाल आठ सर्किलों में छह पर निर्विरोध संचालक बन गए। जबकि दो सर्किलों पर दो-दो नामांकन है। सोमवार को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी। समिति सचिव एसपी सिंह ने बताया एक व्यक्ति के दोनों उम्मीदवारों के पर्चों पर अनुमोदक/प्रस्तावक बनने के कारण नामांकन पत्र निरस्त किए गए। तितावी गन्ना समिति में कुल 11 डायरेक्टर बनने हैं। बरला, कूकड़ा, पचैंडा और बरवाला निर्विरोध संचालक बन गए हैं। जबकि अन्य 7 जगहों से 14 नामांकन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें