कम इंडेंट व पर्ची की समस्या ने किसान परेशान
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गन्ने के कम इंडेंट की समस्या एवं पर्ची कम आने से किसान परेशान है। कस्बा एवं देहात क्षेत्र में इस चालू सत्र में कई बार बरसात के कारण किसान सही समय पर व योजना के अनुुसार गन्ने की बुआई नहीं कर सका। अप्रैल में चीनी मिल का गन्ना सत्र अंतिम चरण में है। अभी 30-40 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है। इस क्षेत्र के किसान की गन्ने की आपूर्ति कई चीनी मिलों को होती है। मुकेश, कपिल, रामनिवास सहरावत, अतहर हसन, हाजी जमशेद, ऋषिपाल मलिक फुगाना, अनिल मुखिया बड़कला आदि किसानों ने बताया कि उनके पास अभी तक पेड़ी खड़ी हुई है। पौधे की छिलाई अभी बाकी है। गर्मी में मजदूर खेतों में काम नहीं करना चाहते। गन्ना किसानों ने सरकार से क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्र व चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति फ्री करने की मांग की है।