फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को रोकने के लिए सील होंगे बॉर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते स्थगित की गई कांवड़ यात्रा के चलते अब पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचने से रोकने के लिए जुट गया है। कांवड़ियों को रोकने के लिए डीआईजी ने अब जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच की जाएगी। जिले में 21 प्वाइंटर बनाए गए है, जहां पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन अब पूरी तरह सख्ती के मूड में है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को सभी जनपद के अधिकारियों से बात कर उन्हें कांवड़ियों को रोकने के निर्देेश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद के सभी बॉर्डर सील कर सभी वाहनों की जांच कर कांवड़ियों की तलाश की जाएगी। पूरे जिलें में ऐसे 21 प्वाइंट बनाए गए है, जहां पर कांवड़ियों को हरिद्वार जाने से रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। जो भी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार की तरफ जाता मिलेगा, उसे पकड़कर तत्काल वहीं से घर लौटा दिया जाएगा। किसी भी तरह की बदसलूकी करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें