फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाले में पड़ा मिला राज मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर गया था घर से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मजदूरी के लिए निकला राज मिस्त्री रात में घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोपा के गांव नन्हेंडी का मूल निवासी प्रवीण उर्फ भीम (40) नई मंडी क्षेत्र में बचन सिंह काॅलोनी के पास परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसने अपने परिजनों से बात कर कुछ देर में आने की बात कही थी, लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भोपा पुल के नीचे नाले में मृत हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें