फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली गंगनहर में मिला लापता बालक का शव

विज्ञापन
खतौली गंगनहर पर मिला भोपा से लापता बच्चे लकी का शव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली गंगनहर में मिला लापता बालक का शव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर से दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए 11 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार दोपहर खतौली गंगनहर में मिला। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही गांव में मौजूद बालक के तयेरे भाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई युवक का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में लकी (11) पुत्र स्व. रघुराज बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसे बाद में थाना पुलिस ने अपहरण में तरमीम कर दिया था। शुक्रवार दोपहर में लकी का शव खतौली स्थित पिकनिक प्वाइंट के पास गंगनहर में मिला, जिसे खतौली पुलिस ने बाहर निकाला। पहले से ही बालक की गुमशुदगी की जानकारी होने के चलते खतौली इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने शव बरामदगी की सूचना भोपा थाना पुलिस को देते हुए शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, भोपा पुलिस ने शव मिलने की सूचना बालक के परिजनों को दी, जिसकी जानकारी मिलते ही गांव में मौजूद लकी के तयेरे भाई शुभम (22) ने गांव के बाहर पहुंचकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के आनन-फानन में ही शुभम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि दो दिन पूर्व लापता हुए बालक की गुमशुदगी दर्ज थी, जिसे अपहरण में तरमीम कर दिया गया था। आज बच्चे का शव खतौली गंगनहर से बरामद किया गया है, जिसके बाद उसके तयेरे भाई ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें