फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेड़ पर लटका मिला लापता पशु व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। तीन दिन से घर से लापता पशु व्यापारी का शव थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खेड़ीगनी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना भौंराकलां क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह का रहने वाला कृष्णपाल कश्यप (34) पशुओं का व्यापार करता था। 30 अक्तूबर को वह बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को भी नही दी थी। रविवार को सुबह कृष्णपाल कश्यप का शव थाना फुगाना के गांव खेडीगनी के किसान ऋषिपाल के आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप की सूचना पर पुलिस के अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब के पव्वे पड़े मिले है। सीसीटीवी फुटेज में पशु व्यापारी ठेके से शराब खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक के भाई बादल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें