फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चारों तहसीलों में कराई बेरिकेडिंग, आज से नामांकन

Tue, 11 Apr 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन की घड़ी आ पहुंची है। प्रशासन ने सदर, बुढ़ाना, खतौली और जानसठ तहसील में बेरिकेडिंग कराई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पारदर्शिता के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

जिला पंचायत सभागार में डीएम ने चुनाव अधिकारियों और सहायक चुनाव अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आरओ और एआरओ को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कार्याें का प्रेजेटेंशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उधर, तहसीलों में नामांकन के लिए बेरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नामांकन कक्ष और मुख्य परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी जान लीजिए
- जिले में दो पालिका आठ आठ नगर पंचायत
- 195 वार्ड, 210 मतदान केंद्र, 697 मतदेय स्थल
- दस निकायों में 6,47,606 मतदाता करेंगे मतदान

इस तरह बनाई गई व्यवस्था
- प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन और मतदान अधिकारी
- सभी बूथों की वीडियो निगरानी रखी जाएगी
- नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित चार लोगों ही जा सकेंगे
- प्रत्याशी के साथ आने वाले लोगों को 200 मीटर पहले रोका जाएगा



जिला स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। निर्वाचन से संबंधित कार्याें की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित करा दिया गया है। तीन शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। उप जिलाधिकारी मुख्यालय अशोक कुमार को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। आमजन 0131-2436918 और मोबाइल नंबर 9412210080 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन



यह रहेगी उम्र, इस तरह कर सकेंगे खर्च
मुजफ्फरनगर। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आरओ और एआरओ को निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु बताए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 30 वर्ष और सदस्य के लिए 21 वर्ष उम्र होनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष नौ लाख रुपये निर्वाचन में व्यय कर सकता है, जबकि पालिका सदस्य दो लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष ढाई लाख रुपये और नगर पंचायत सदस्य के लिए 50 हजार रुपये की व्यय धनराशि तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें