फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी में नहीं चलाई गई नाव, बच्चों का स्कूल छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। नाव नहीं चलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नाव इंतजाम नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। पानी गांव के रास्तों पर आ गया था। ग्रामीण पानी बढ़ने की आशंका से चिंतित थे। मंगलवार को पानी कम हो जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। मगर, नदी पर नाव का इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाहरी क्षेत्रों में जाने वाले ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ा। लेखपाल सोमनाथ का कहना है कि नाव की मरम्मत कराई जा रही है। उम्मीद है कि बुधवार को नाव चल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें