फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाराणा प्रताप का बोर्ड लगाया, पुलिस उखाड़कर ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भूपखेड़ी में राजपूत समाज के युवाओं ने मंगलवार रात लगा दिया था बोर्ड
विज्ञापन

एसडीएम खतौली और सीओ बुढ़ाना ने गांव के संभ्रांत लोगों से की बातचीत
युवाओं के विरोध के चलते पुलिस बोर्ड को थाने ले गई, पुनरावृत्ति पर कार्रवाई की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव भूपखेड़ी में राजपूत समाज के युवाओं ने मंगलवार रात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र वाला बोर्ड लगा दिया। सूचना पर एसडीएम खतौली सुबोध कुमार और सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम गांव पहुंचे और राजपूत समाज के लोगों के साथ बातचीत की। प्रशासन की अनुमति के बाद ही बोर्ड लगाए जाने की बात कही। युवा वर्ग के विरोध के बीच पुलिस बोर्ड को थाने ले गई।
गांव भूपखेड़ी में सोमवार की रात राजपूत समाज के युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र वाला बोर्ड गांव के बाहर लगा दिया था। बिना अनुमति के बोर्ड लगाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड को हटवाकर अलग रखवा दिया था। प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही बोर्ड लगाने की हिदायत दी थी। मगर, मंगलवार रात राजपूत समाज के कुछ युवाओं ने एक बार फिर से बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम खतौली सुबोध कुमार और सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान भूपखेड़ी अरविंद सोम और ग्राम प्रधान मुजाहिदपुर सुरेश भगत के साथ दोनों गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ इस संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

सीओ ने प्रशासन की अनुमति के बाद ही बोर्ड लगाने की बात दोहराई। राजपूत समाज के कुछ युवा महाराणा प्रताप के चित्र वाले बोर्ड को गांव के बाहर लगाए जाने पर ही अड़े रहे। विरोध को देखते हुए पुलिस महाराणा प्रताप के चित्र वाले बोर्ड को उखाड़कर थाने ले आई। बिना अनुमति के पुनः बोर्ड लगाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने पुलिसबल के साथ गांव में पैदल मार्च किया और युवाओं को समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें