फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी पर हमला कर पांच लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। जीटी रोड पर नागर कॉलोनी के समीप स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार में साइड मारकर कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार सवार के साथ बदतमीजी की। आरोप है कि कार में रखा बैग उठाकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में पांच लाख रुपए थे।

मीरापुर निवासी स्क्रैप व्यापारी शाहिद खतौली में अपनी ससुराल आया था। मंगलवार रात कार से तीन साथियों के साथ नागर कॉलोनी स्थित अस्पताल में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहा था। तभी स्कूटी पर आए दो बदमाश उनकी कार से टकराकर गिर गए। स्कूटी सवारों ने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने कार सवारों पर हमला बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर उन्हें गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा बैग उठाकर भाग गए। स्क्रैप व्यापारी के साथ लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में छह लाख रुपये थे, जिनमें से वह एक लाख बुढ़ाना रोड पर व्यापारी को देकर आया था। फिलहाल उसके बैग में पांच लाख की रकम थी, जो बदमाश लेकर भाग गए। मारपीट में कार सवार सईद मालिक, इरफान मालिक, शाहिद मालिक, शान मोहमद घायल हो गए। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमराें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें