फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं आज से, 56587 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
जी आई सी में बोर्ड परीक्षा की जनपदीय स्तरीय मानिटरिगं सेल का निरीक्षण करते शिक्षा अधिकारी व डीआई? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं आज से, 56587 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के लिए जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। 74 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर में 56 हजार 587 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 29499 और इंटरमीडिएट में 27088 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। छह सचल दल गठित किए गए हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके लिए तहसीलदार सदर जयेंद्र सिंह को प्रशासनिक अधिकारी व प्रवक्ता डॉ. सोहनपाल को विभागीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने देखी व्यवस्था
सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरपी शर्मा बुधवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस गजेंद्र कुमार से चर्चा की। कंट्रोल रूम को भी देखा। शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर जाकर तैयारियों को का जायजा लिया।
खतौली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
खतौली। कस्बे में नौ स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिसको लेकर स्कूल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र लेने और सीट देखने पहुंचे परीक्षार्थी
जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी अपनी सीट देखने और प्रवेशपत्र लेने पहुंचे। स्कूलों में चहल-पहल रही। केंद्र व्यवस्थापकों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें