फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवचौक पर सलमान खान का पुतला फूंका, वाल्मीकि समाज में आक्रोश 

Mon, 25 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिव चौक पर सलमान खान का पुतला फूंकते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वाल्मीकि समाज के युवकों ने सलमान के खिलाफ नगर में जुलूस निकालने के बाद शिव चौक पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया।
विज्ञापन


 सलमान खान की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि सलमान खान ने एक कार्यक्रम में समाज को अपमानित करने के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। सलमान की इस टिप्पणी से समाज आहत हुआ है। वाल्मीकि समाज सलमान खान के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। रविवार को वाल्मीकि समाज ने सलमान खान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवक टाउनहाल मैदान पर एकत्र हुए और यहां से सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ये युवक शिव चौक पर पहुंचे। युवकों ने बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समाज से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे गुरु वाल्मीकि ने कहा कि सलमान खान को यह नहीं भूलना चाहिए कि दर्शक ही उनको हीरो बनाते हैं, उनको किसी भी समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज अभिनेता की टिप्पणी से आहत है। उनको माफी मांगनी चाहिए, वरना समाज के युवा उनकी फिल्म का बहिष्कार करेंगे और जिले में कहीं भी फिल्म का शो नहीं चलने देंगे। वाल्मीकि समाज के युवकों ने सलमान खान का पुतला दहन कर रोष भी जताया। प्रदर्शनकारियों में विपुल कुमार, राहुल कुमार, नितिन कुमार, अंकित आदि युवक शामिल रहे।

माया पैलेस में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा
सलमान खान के विरोध में उतरे वाल्मीकि समाज के युवकों द्वारा माया पैलेस सिनेमाघर पर की गई तोड़फोड़ के मामले में सिनेमाघर मालिक प्रणव गर्ग की ओर से शहर कोतवाली पर अज्ञात में 200-250 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हंगामे और विरोध के चलते नगर में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है, जिन सिनेमाघरों में चल रही है, वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सलमान खान की कथित टिप्पणी के विरोध में वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर पर प्रदर्शन कर रहा है। उसकी फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है। शनिवार को वाल्मीकि समाज के युवकों ने मॉल समेत माया, चंद्रा और ब्रज सिनेमाघरों पर प्रदर्शन कर पोस्टर फाडे़ थे। माया पैलेस पर खूब हंगामा और तोड़फोड़ की थी।

इस सिनेमाघर के मालिक की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया आरोपियों ने सिनेमाघर में घुस कर तोड़फोड़ की तथा विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, नगर के सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें