जैन मिलन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते जैन समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन मिलन में रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मेन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जैन मिलन विहार में एसडी मेडिकल के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। रक्तदान शिविर का शुभारंभ हर्षवर्धन जैन ने किया। जयचंद जैन, मनोज जैन, अजय जैन, हर्ष कुमार जैन, प्रमोद जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में 36 लोगों ने ब्लड दान किया। जैन मिलन मेन के अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री पंकज जैन, राकेश जैन, नरेश जैन, राजेंद्र जैन, अंकित जैन, आशीष जैन, सचिन जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।