फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत की बरामदगी के लिए हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में सरनावली गांव के शिव मंदिर में घटना को लेकर विचार विमर्श करता साधु समाज औ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महंत की बरामदगी के लिए हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से लापता शिवमंदिर के महंत हरि गिरि की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार दोपहर साधु-संत और ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने धरना देते हुए जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के रवैये के खिलाफ नाराजगी जताई। करीब 5.30 घंटे बाद अधिकारियों के महंत के दो दिन के अंदर बरामदगी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि ग्राम प्रधान पद के दावेदार हैं। संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात लापता हो गए थे। महंत की संदिग्ध गुमशुदगी को लेकर ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया था। रविवार दोपहर मंदिर परिसर में मामले को लेकर साधु संतों और ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें महंत की बरामदगी न होने पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे साधु संत व ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंच गए और फुगाना थाने के सामने धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम भी लगा दिया। सूचना मिलने पर विधायक उमेश मलिक व रालोद नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी धरनास्थल पर पहुंच गए। एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार व सीओ बुढ़ाना विनय गौतम पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर साधु-संतों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद बाबा रतन गिरि ने महंत की बरामदगी न होने तक धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद आखिरकार एसडीएम व सीओ ने दो दिन के अंदर महंत की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया, जिसके बाद साधु-संतों ने धरना खत्म कर रात 8.40 बजे जाम खोला। इस दौरान शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि समेत बड़ी संख्या में संत व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे राहगीर
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज गर्मी से मुसाफिर परेशान रहे, वहीं महिलाओं व छोटे बच्चों को परेशानियां उठाने पड़ी। जाम लंबा चलता देख अफसरों ने वाहनों को संपर्क मार्गों से निकालना शुरू किया, तब कहीं मुसाफिरों ने राहत की सांस ली।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में सरनावली गांव के शिव मंदिर के महंत के लापता होने पर हाईवे पर जाम लगाते ग्र?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में सरनावली गांव के शिव मंदिर के महंत हरि गिरि की बरामदगी को लेकर सड़क के बीच - फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 04द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ5 में मंदिर के महंत की बरामदगी को लेकर जाम लगाने वालों को- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें