फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में साधु-संतों को कंबल वितरित

विज्ञापन
शुकतीर्थ के श्री शुकदेव आश्रम में जरुरतमंदों को कंबल का किया गया वितरण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शुकदेव आश्रम में साधु-संतों को कंबल वितरित
विज्ञापन

मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री हंसराज भारद्वाज की स्मृति में साधु- महात्माओं को कंबल वितरित किए गए। दिल्ली से पधारीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी प्रफुल्लता भारद्वाज ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अक्षय वट की परिक्रमा एवं शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना से पहले तीर्थ के साधु-महात्माओं को कंबल वितरित किए। उन्होंने अपनी पुत्री की याद में आश्रम में संचालित स्वामी कल्याण देव अनुराधा चैरिटेबिल अस्पताल का अवलोकन किया। वे शिक्षा ऋषि से जुड़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज की स्मृतियों को याद कर भावुक हो गईं। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने उन्हें गुड़, शुकतीर्थ साहित्य भेंट कर आशीर्वाद दिया। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर दक्षिणा दी। शैलेंद्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य राम स्नेही, कथा व्यास अंचल कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें