फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना-प्रदर्शन, ये है बड़ी मांग

Wed, 02 Jun 2021 12:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

गन्ना भुगतान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ता भोपा पुलिस की कार्यप्रणाली से भी नाराज है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भोपा थाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। चीनी मिल मोरना द्वारा फरवरी माह के बाद का किसानों का गन्ना भुगतान नहीं करने साथ ही भोपा पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज भाकियू के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भोपा थाने पर प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन




गन्ना भुगतान की मांग के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोरना चीनी मिल के जीएम कमल रस्तोगी को भी अपने बीच बैठाया हैं। वहीं जीएम और थाना प्रभारी निरीक्षक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें