फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू 29 को करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
देवबंद में भाकियू (वर्मा) की बैठक में विचार रखते भगत सिंह वर्मा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। भाकियू (वर्मा) के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की गन्ना संबंधी समस्याओं को लेकर 29 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी गन्ना समिति परिसर में संगठन की बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि योगी सरकार का किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जहां विद्युत विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है, वहीं चीनी मिलें किसानों को उनका बकाया गन्ना भुगतान समय से नहीं नहीं दे रही हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य तक नहीं दिया जा रहा है। बैठक में गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित करने, गन्ना भुगतान होने तक बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाने, चीनी मिलों से पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान व ब्याज सहित दिलाने और देवबंद क्षेत्र की जनता से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर टोल टैक्स न वसूले जाने की मांग की गई। इस मौके पर मो. राशिद, गुलविंदर सिंह, अभिषेक चौधरी, अमित कुमार, मो. वसीम, वाजिद, निसार अहमद, वीरेंद्र चौधरी व रईस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें