फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एमडी को घेरा

Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
BKU to the hoop MD - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में  भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान सहकारी समिति पर पहुंचकर एडीओ कोआपरेटिव और एमडी का घेराव कर किसानों को ऋण देने की व्यवस्था में बदलाव करने पर रोष जताया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू के नगराध्यक्ष रेशू गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, नरेद्र सिंह, धर्मवीर राठी, भुलेराम, मुकेश पाल, महकार सिंह, कालूराम, राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों के साथ समिति के कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एडीओ कोआपरेटिव केके श्रीवास्तव और समिति के एमडी दिलीप तिवारी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समिति की व्यवस्था के अंतर्गत केसीसी के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों को एक मुश्त खाद्य व शेष रुपये नगद दिए जाते थे।
विज्ञापन


जबकि इस बार रबी व खरीफ की फसलों की बुआई के समय किसानों को दो किस्तों में ऋण दिया गया। हर वर्ष किसान मूलधन              व ब्याज जमा कर अपने केसीसी कार्ड का नवीनीकरण करा लेता था। 

दोबारा ऋण लेकर अपनी फसलों की बुआई व जुताई आराम से कर लेता था। किसानों को इस बार ऋण न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुरानी व्यवस्था को ही बहाल कराने की मांग की। एडीओ कोआपरेटिव ने भाकियू कार्यकर्ता व किसानों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए पुरानी व्यवस्था की शिकायत को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें