फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता

Thu, 14 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली तहसील में धरने पर बोलते  भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान। संवाद
विज्ञापन
- एसडीएम प्रशासन खतौली पर लगाए गंभीर आरोप, तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर तहसील में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर आमजन की विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीएम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों का समाधान नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया। शाम को एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

बुधावार को भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नीरज पहलवान ने कहा कि पुरबालियान में 20 घरों वाली गली में एक व्यक्ति ने रास्ता खोल लिया था। जिसमें रास्ता बंद करने को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन अब तक वहां दीवार नहीं हुई। ऊर्जा निगम ने गरीब किसानों के कनेक्शन काट दिए हैं। बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम प्रशासन पर भी अनेक आरोप लगाए। शाम तक किसी भी अधिकारी के तहसील में किसानों के बीच न पहुंचने से नाराज भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान नहीं होने तक तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता चौधरी अली मोहम्मद तथा संचालन पिंटू ठाकुर, बिजेंद्र बालियान ने संयुक्त रूप से किया। धरने में मुर्तजा, पद्म सिंह, सुनील कश्यप, मांगे, उपेंद्र देशवाल, नीकी कश्यप, अंकित, विकास शर्मा, धर्मेंद्र बालियान, सचिन सैनी, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें