फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू महाशक्ति ने कराया रोहाना टोल फ्री, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना कलां। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया और टोल शुल्क महंगा होने का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक टोल को फ्री करा दिया। किसानों ने कहा कि सर्विस रोड को खुलवाया जाना चाहिए। उधर, टोल प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि भाकियू महाशक्ति के खिलाफ कोतवाली में एक लाख 75 हजार रुपये के नुकसान की कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने रोहाना टोल पर पहुंचकर टोल शुल्क महंगा होने का आरोप लगाया और एक घंटे तक सहारनपुर की ओर से आने वाली एक लेन को बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सर्विस रोड को भी टोल प्रशासन ने बंद कर दिया। रोड की लाइट भी बंद रहती है। इसके अलावा टोल कर्मी बदसलूकी करते हैं।
सूचना मिलने के बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा ने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, आर्यन त्यागी, शिव कुमार त्यागी, निक्की तालान, अनुभव और साकिर मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं टोल प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि भाकियू महाशक्ति के खिलाफ कोतवाली में एक लाख 75 हजार रुपये के नुकसान होने की तहरीर दी है। आरोप है कि संगठन के लोग फोन पर मैसेज देकर गाड़ी पास करना चाहते है, जबकि यहां सभी मैसेज बंद कर दिए गए हैं। आधार कार्ड दिखा कर टोल के दायरे में आने वाले से कोई शुल्क नही लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें