फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की तीनों इकाइयों की कार्यकारिणी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की तीनों इकाइयों की कार्यकारिणी भंग
विज्ञापन

जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील में गांव घटायन में खाद के गड्ढों पर बन रहे सार्वजनिक शौचालय को लेकर चले दसवें दिन धरने के समाप्त होते ही अध्यक्ष को छोड़कर तहसील की तीनों इकाईयों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव घटायन में खाद के गड्ढों को प्रशासन द्वारा खाली कराकर बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय के विरोध में भाकियू का तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने पिछले दस दिन तक धरना चला। यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक की एसडीएम व तहसीलदार से हुई वार्ता के बाद गांव में राजस्व कर्मियों से दिखाकर खाद के गड्ढों के लिए जगह दिलाए जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया था। धरना समाप्त होते ही तहसील जानसठ की तीनों इकाइयों की कार्यकारिणी धरने की भेंट चढ़ गई। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लाक अध्यक्ष नवीन कुमार, नगर अध्यक्ष सेंसर पाल को छोड़कर तीनों इकाइयों की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल अध्यक्षों को छोड़कर बाकी समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें