मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें समस्याओं का जल्द निदान करवाने की मांग की।
घरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलों में किसानों का शोषण हो रहा है।
गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को जल्द निदान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगेे। धरने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान चांदबली बालियान, अमीर अहमद, अनिल मलिक, श्याम सिंह, देशबंधु, शाहिद चौधरी, नरेंद्र बालियान, बाबूराम बालियान, आरिफ त्यागी, राजीव धीमान, अहसान त्यागी, विनय भारद्वाज, श्रवण त्यागी, मोनू ठाकुर, जुल्फकार, सुहैल, राजवीर सिंह, राम सिंह, संदीप त्यागी, श्रवण त्यागी, मोनू ठाकुर, सुदेश राठी, राजीव लाटियान आदि मौजूद रहे।
डीएम से की गई कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। भाकियू के कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर संजीव तोमर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मलिक ने ज्ञापन में बताया कि भाकियू के नाम पर कुछ लोग धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आरोप लगाया कि संजीव तोमर भाकियू भानू के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है, जिससे यूनियन और उक्त लोगों में टकराव हो सकता है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई कर भाकियू के नाम के प्रयोग से रोका जाए।