फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक का धरना खत्म, गन्ना मूल्य वृद्धि को बताया नाकाफी

Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ना मूल्य वृद्धि की घोषणा होने के बाद धरना समाप्त कर दिया। मात्र 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है, उन्हें इसपर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने के आखिरी दिन वक्ताओं ने कहा कि किसान कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य चाहता था। सरकार ने जो दिया वह ठीक है, लेकिन लाभकारी मूल्य की लड़ाई जारी रहेगी। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सोई सरकार को किसानों ने जगाने का कार्य किया है। सरकार ने गन्ना मूल्य वृद्धि का जो निर्णय किया है, वह किसान हित में नहीं है। प्रयागराज में 27, 28 व 29 जनवरी को चिंतन शिविर में बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि स्वास्थ विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और डीएफसीसी में अगर किसानो की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो 10 फरवरी से सारे निर्माण कार्य बंद कराए जाएंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। भाकियू ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी उधम सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, विपिन त्यागी, सुरेंद्र रावल, मुर्तजा बालियान, मोहित मलिक, जावेद आलम, सोनू, सतेंद्र तोमर, संजीव, आजाद, नसीम अहमद, सुधीर, दुष्यंत मलिक, अर्जुन नरवाल, सहेंद्र कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें