फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की भाजपाईयों ने की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने की श्रमिकों की सेवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब और हरियाणा से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जा रहे श्रमिकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया, उनके विश्राम की व्यवस्था भी कराई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों पर ठहरे श्रमिकों की स्वच्छता के लिए नहाने एवं कपड़े धोने के साबुन वितरित किए। श्रमिकों के बच्चों को दूध के पैकेट भी वितरित किए। कृष्णा होटल पर रुके लोगों ने भोजन के पैकेट दिखाते हुए निम्न स्तर के खाने की शिकायत भाजपाइयों से की और लंबे समय से आश्रय स्थल पर रह रहे हिमाचल के लोगों ने प्रशासन की शिकायतें भाजपा पदाधिकारियों से की। सामग्री बांटने वालों में जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर और उपाध्यक्ष रोहताश पाल, जिला मंत्री सुनील दर्शन उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें