चरथावल में बैंक स्टाफ को कोरोना योद्धओं के रूप में सम्मानित करते भाजपाई
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपाइयों ने बैंक स्टाफ को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर, चरथावल। भारतीय स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक श्रवण कुमार सहित तमाम स्टाफ को कोरोना वारियर्स के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। जिला महामंत्री विजय सैनी ने कहा कि कोविड 19 में पूरे देश में लॉकडाउन के बावजूद बैंक स्टाफ ने नियमित ड्यूटी करते हुए अपना फर्ज निभाया। बुधवार को बैंक शाखा में स्टाफ को धन्यवाद पत्र देकर हौसला बढ़ाया। मौके पर बैंक कर्मी ऋषिपाल सिंह अजय कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, राधेलाल आदि मौजूद रहे।