फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नौ संकल्प लेकर 23 दिन में 50 हजार गांव जाएगी भाजपा

Tue, 13 Feb 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ग्राम परिक्रमा यात्रा में टैक्टर का पूजन करते  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । संवाद
विज्ञापन
- लोक संकल्प पत्र के लिए मांगे जाएंगे किसानों के सुझाव
विज्ञापन

- राममय माहौल से किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा के जरिए किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश करेगा। 23 दिन में नौ संकल्पों के साथ 50 हजार गांवों में जाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के सुझाव भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल होंगे। भाजपा की मंशा राममय हुए माहौल को बरकरार रखने की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को किसानों के आम जनजीवन के संबोधन राम-राम से जोड़ने का प्रयास भी किया।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देशभर में बने माहौल को भाजपा लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है। आस्था और सरकार की योजनाओं से गांव के आमजन और किसान को जोड़ने के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा के जरिए जल संरक्षण, डिजीटल पेमेंट, स्वच्छता अभियान, लोकल फॉर वोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खैती, प्राकृतिक खेती, सुपर फूड और ग्रामीण खेल को प्रोत्साहित किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही वंचितों को लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है कि वह लोगों को जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के एजेंडे में किसान
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार फिर किसानों को लेकर अपनी योजनाएं गिनाएगी। दिल्ली की सीमा पर दोबारा बन रहे किसान आंदोलन के माहौल के बीच भाजपा किसान मोर्चा का यह अभियान अहम माना जा रहा है। इसी दौरान 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन का ऐलान भी किया गया। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा की ग्राम परिक्रमा कितनी कारगर होगी।

बेटी पारूल चौधरी को हमने बनाया डिप्टी एसपी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम यूपी के किसानों, खेल-खिलाड़ियों को दी गई सौगात भी गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। सरधना में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय दिया। बेटी पारूल चौधरी को डिप्टी एसपी का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

सनातन का पवित्र तीर्थ है शुकतीर्थ
सीएम ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत की है। यहीं पर पांच हजार वर्ष पहले जन्म और जीवन को धन्य करने वाली कथा सुनाई गई थी। सनातन के अलावा कोई दूसरा पांच हजार साल पुराना इतिहास नहीं बता सकता। डबल इंजन की सरकार को लाने का श्रेय अन्नदाताओं को जाता है।

ट्रैक्टर पूजन कर शुरू हुई यात्रा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के मंच के पीछे ट्रैक्टर पूजन कर भाजपा की यात्रा की शुरूआत की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि देशभर में एक हजार जगह यात्रा का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था।
विज्ञापन


एन वक्त पर नहीं आए जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा को शुकतीर्थ आना था, लेकिन एन वक्त पर उनके आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि सोमवार सुबह ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें