भाजपाइयों ने सीओ को घेरा
मोरना। खाईखेड़ा में हादसे में मारे गए बालक के मामले में तोड़फोड़ की घटना में नामजद नामजद सहित 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ भोपा राममोहन शर्मा को घेरा और परिजनों सहित ग्रामीणों पर हुए तोड़फोड़ के मुकदमे को वापस लेने की मांग की। सीओ ने जांच पड़ताल करके मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया। रविंदर बेनीवाल, सुबोध सैनी, डा. वीरपाल सहरावत, डा. विजेंद्र सिंह, अंकुर खटाना, जगत सिंह, रामेश्वरम, विपुल, पप्पू, मुकेश, श्याम कुमार, अर्जुन, सीताराम, ईश्वरदास, कमल सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।