फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत

विज्ञापन
शुकदेव सिटी शुकतीर्थ में मिठाई बांटते भाजपाई। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना/मंसूरपुर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव सिटी में शनिवार को कार्यक्रम में भाजपाइयों ने शामली निवासी मोहित बेनीवाल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने कहा कि मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी व पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। शुकतीर्थ मंडल के आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मोहित बेनिवाल के कंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। विकास बालियान, मुकेश मलिक, संजीव कश्यप, अभिषेक, सुनील, शेखर, चंद्रपाल मलिक, सोनू, अजय आदि मौजूद रहे। उधर, मंसूरपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) बनाए जाने पर स्वागत किया। मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी में सर्व समाज के लोगों का हित है और सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर काम कर रही है। मौके पर मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, विनीत मलिक, योगेंद्र चौधरी, यश गोयल, विनोद कुमार सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें