फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता से अभद्रता करने पर भाजपाई आगबबूला  

Wed, 18 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पदाधिकारी से अभद्रता के विरोध में बैठक करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एक सप्ताह से नगर में लगातार हो रही घटनाओं में हिंदुओं समाज को टारगेट बनाकर बड़ा मामला बनाना और निर्दोष युवकों को जेल भेजे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। 

मोहल्ला होली चौक पर स्थित राममंदिर में मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई। वक्ताओं का कहना था कि ढ़ाकन चौक पर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हुए नईम अख्तर कुरैशी द्वारा भाजपा के नगरमंत्री सुरेश आर्य के साथ अभद्रता व गाली गलौच की गई।  इस घटना का सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन


नगराध्यक्ष मुकेश चंदेल ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार होने नहीं दिया जाएगा। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से नईम अख्तर के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को भी अवगत करा दिया गया है। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, सुरेश आर्य, राजा बाल्मीकि, कंवरसैन जैन, प्रशांत देशवाल, नरेश पांचाल, अंकुर सिंघल, चंचल भूटानी, अमित त्यागी, रवि मेहता, अमित कुमार, सुभाष गुप्ता, नीटू उपाध्याय, अवधेश गौड़, अश्वनी वाल्मीकि, अंकित जाटव, सुशील पांचाल, सुनील जैन, रजत जैन, प्रवीन ठकराल, विवेक रहेजा, शिवम आहूजा, अतुल रहेजा, आशीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें