- केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनीता बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हक और सम्मान दिलाया है।
केंद्रीय मंत्री के शहर की एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री की पत्नी सुनीता बालियान ने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक वर्तमान में महिलाएं सुरक्षित है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। खेल के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। हर योजना में महिलाओं को उनके अधिकार देने का कार्य भाजपा ने किया है। इस मौके पर महेशो चौधरी, एकता गुप्ता, रेणू गर्ग, अंजलि चौधरी, सुषमा पुंडीर, साधना सिंघल, गीता जैन, बबीता गुप्ता, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा, नीरज गौतम, लक्ष्मी धीमान, दुलारी मित्तल, अंजू बाटला, श्वेता कौशिक, नमिता जौहरी, शालिनी शर्मा, अंजना शर्मा, बबली, सीमा गोस्वामी और नीलम ढींगरा मौजूद रहीं।