फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी : कपिलदेव

विज्ञापन
त्यागी धर्मशाला में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते राज्यम्रत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा ने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी : कपिलदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रत्येक क्षेत्र में कार्य हो रहा है। प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। भाजपा शासनकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को फ्रेंडस कॉलोनी में भाजपा के केशव मंडल और पुरानी गोशाला में हनुमत मंडल के शिविर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुख कार्यशैली एवं उनकी धमक के परिणामस्वरूप प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर तीव्रता से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार जनहित में बहुत सी योजनाएं चला रही है। राशन कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, किसान कर्ज माफी योजना, कृषि ऋण मोचन योजना, सौभाग्य योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, कन्या विवाह अनुदान योजना सहित सड़क, पानी, स्वच्छता एवं मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संचालित योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में जनसुविधा को ध्यान में रखकर संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी रुकने का समय नहीं है, बल्कि हमें अपनी रफ्तार को और अधिक बढ़ाना है। पार्टी के देश-प्रदेश के चहुंमुखी विकास के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण एवं अद्वितीय भूमिका निभानी है। कपिलदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विशेष योगदान का फल है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में विराजमान है। इस अवसर पर विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, रोहताश पाल, कपिल त्यागी, रोहित तायल, डॉ राजकुमार, नंदकिशोर, यशपाल पंवार, सुधीर खटीक, राजीव गर्ग, राधे वर्मा, संजय मित्तल, नितिन गर्ग, अरुण वाल्मीकि, डॉ अखिलेश शर्मा, आशुतोष वर्मा, बादल वर्मा, रोहित जैन, हिमांशु गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें